Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationवर्तमान शिक्षा में प्रासंगिक है गांधी दर्शन, निपुण मेले का आयोजन हुआ

वर्तमान शिक्षा में प्रासंगिक है गांधी दर्शन, निपुण मेले का आयोजन हुआ

राष्ट्र की दो महान विभूतियों को किया नमन


Deoli News 2 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी स्थित पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को गांधी और शास्त्री जयंती पर पंचायत प्रारंभिक शिक्षा अधिकारी एवं प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए गांधी दर्शन को वर्तमान शिक्षा पद्धति के परिपेक्ष्य में प्रासंगिक बताया और कहा कि दोनो ही महापुरुष सादा जीवन अपनाने के साथ विचारों से महान बने है।

शिक्षक सुरेंद्र सिंह नरूका ने महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डालते हुए उनके जीवन के प्रेरक प्रसंग सुनाए और कहा कि जयंती मनाना तभी सार्थक है, जब हम महापुरुषों के बनाए जीवन मूल्य को अंगीकार करे। छात्रों द्वारा पोस्टर और रंगोलिया बनाई गई। उपप्रधानाचार्य अनुराधा कलवार, लादूलाल मीणा सहित समस्त स्टाफ और छात्र छात्राएं उपस्थित थे। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय बीजवाड में गांधीजी एवं शास्त्रीजी की जयंती पर प्रभातफेरी निकाल कर स्वच्छता अभियान के प्रति प्रेरित किया गया। प्रधानाचार्य प्रेमलाल मीना ने बताया कि गांधी जी स्वच्छता स्वदेशी अहिंसा के प्रबल समर्थक थे। छात्र छात्राओं द्वारा गांधी एवं शास्त्री के जीवन पर प्रकाश डाला। इसके बाद निपुण मेला आयोजित किया गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रेमलाल, सरपंच भंवर लाल कुमावत एवं अभिभावक थे। यह जानकारी विद्यालय के निपुण मेला प्रभारी सुगन चंद कुमावत ने दी। राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में गांधी जयंती व लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर निपुण मेला हुआ। पंचायत के प्राथमिक व उच्च प्राथमिक विद्यालय सहित स्थानीय स्कूल के छात्र छात्राओं ने अपनी प्रस्तुति दी और स्टाल लगाए। प्रधानाचार्य व पंचायत शिक्षा अधिकारी दयाल राम मीणा ने निरीक्षण किया और प्रतिभाशाली छात्र छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इसी तरह राऊमावि देवडावास निपुण मेले का उदघाटन जयकुमार जैन शाला प्रधानाचार्य ने मां सरस्वती के सम्मुख दीप प्रज्वलन व माल्यार्पण कर कार्यक्रम की शुरुआत की। निपुण मेले में नोडल अधीनस्थ विद्यालयों के शिक्षक व छात्र छात्राओं ने भाग लिया। रघुनंदन पंचोली, व्याख्याता सुवालाल रेगर, व्याख्याता ज्योति वर्मा आदि उपस्थित थे। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।

इसके अलावा निवारिया में एसीबीईओ रामराय मीणा की उपस्थिति में निपुण मेला लगा। शहीद हंसराज जाट राउमावि निवारिया प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद मीणा ने बताया कि विद्यालय के विद्यार्थियों ने प्राथमिक और माध्यमिक वर्ग में जरा संभल कर, निशाना चूक न जाएगणित, आओ खिलोने बनाए, देखो और बताओ, स्वतँत्र पेंटिंग, विज्ञान मॉडल आदि स्टालें लगाई। शिक्षक मानसिंह ने बताया कि महापुरूषों के आदर्श जीवन में उतारने चाहिए। वहीं शहीद ओमप्रकाश परिहार राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गाडोली में महात्मा गांधी एवं लाल बहादुर शास्त्री जयंती को अहिंसा दिवस के रूप में मनाया गया।

विद्यालय के शिक्षक नवीन कुमार मीणा, शिवराज मीणा, चंद्रकांता मीणा, सीमा मीणा, शान्ति कहार, उप प्रधानाचार्य कैलाश चंद्र मीणा ने इन महान पुरुषों के आदर्शों को अपने जीवन में उतारने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य अनीता लाठी ने संस्मरण के माध्यम से बच्चों को बताया कि जन्म लेकर मृत्यु को प्राप्त करना अंतिम सत्य है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d