Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeHanumannagar Newsथाली सजावट प्रतियोगिता में दिखाया टैलेंट

थाली सजावट प्रतियोगिता में दिखाया टैलेंट


Deoli News 10 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कुचलवाड़ा रोड जयपुर विद्युत वितरण निगम के सामने आयोजित हो रहे नौ दिवसीय गरबा डांडिया महोत्सव के तहत बुधवार रात थाली सजावट प्रतियोगिता हुई।

कार्यक्रम से जुड़े चेतन शर्मा ने बताया कि सातवें दिन कार्यक्रम में राजू ट्रांसपोर्ट कंपनी के राजू एवं हरीश कार बाजार के हरीश सुखवानी, निजी स्कूल निदेशक दिलीप गौतम, नंद बिहारी मीणा, प्रवीण नगर अतिथि थे। जिनका गरबा कमेटी की ओर से तिलक लगाकर व दुपट्टा पहनाकर स्वागत किया गया। इस मौके पर युवक, युवतियों, बालक, बालिकाओं ने डांडिया किया। वहीं थाली सजावट प्रतियोगिता हुई। इसमें प्रतिभागी अपनी थालियां की विशेष सजावट कर कार्यक्रम स्थल पर लाई। अतिथियों की ओर से थाली की सजावट का अवलोकन किया गया। जिनके विजेता भी चयनित किए गए। गुरुवार रात आयोजन स्थल पर राजपूती ड्रेस कार्यक्रम की थीम होगी।

इसी प्रकार नगर पालिका मंडल की ओर से भी नियमित डांडिया महोत्सव आयोजित किया जा रहा है। जिसमें भी प्रतिदिन अलग-अलग प्रतियोगिताएं हो रही है। यहां एंकर के माध्यम से कार्यक्रम का संचालन कर डांडिया व गरबा आयोजित किया जा रहा है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d