Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदशहरा : हायर सेकेंडरी के खेल मैदान परिसर में होगा पुतला दहन

दशहरा : हायर सेकेंडरी के खेल मैदान परिसर में होगा पुतला दहन

51 फीट ऊंचे रावण व 31 फीट ऊंचे कुम्भकरण एवं मेघनाद के पुतलों का होगा दहन


Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) असत्य पर सत्य की जीत के प्रतीक के रूप में मनाए जाने वाला दशहरा पर्व इस बार 12 अक्टूबर शनिवार को मनाया जाएगा। इसे लेकर नगर पालिका मंडल की ओर से तैयारी की जा रही है।

नगर पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन व अधिशासी अधिकारी पवन कुमार शर्मा ने बताया कि पालिका द्वारा 51 फीट ऊंचे रावण एवं 31-31 फीट ऊंचे कुम्भकरण, मेघनाद के पुतले तैयार करवाए गए है।जिनका राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली परिसर के खेल मैदान में दहन किया जाएगा। इससे पहले गौरी शंकरजी की बगीची से राम सीता लक्ष्मण की झांकी जुलूस के रूप में शाम 4 बजे रवाना होकर मुख्य बाजार होते हुए राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय पहुंचेगी। यहां पर श्रीराम-लक्ष्मण के पात्रों द्वारा रावण समेत पुतलों का दहन किया जाएगा। रावण दहन के बाद श्रीराम का राज्याभिषेक किया जाएगा। रावण दहन स्थल पर नगरपालिका द्वारा मनमोहक आतिशबाजी की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d