Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कीर मोहल्ला तेजाजी कॉलोनी में इस वर्ष भी पायल बाई किन्नर की ओर से आयोजित गरबा डांडिया महोत्सव धूमधाम से आयोजित हुआ। इस मौके पर शुक्रवार को दुर्गाअष्टमी व नवमी के संयुक्त अवसर पर शहर में नवदुर्गा रुपों की शोभायात्रा निकाली गई।
आयोजक पायल किन्नर ने बताया कि यह आयोजन पिछले वर्षों से लगातार किया जा रहा है। इससे पूर्व प्रतिदिन तेजाजी कॉलोनी में डांडिया महोत्सव हुआ। माता की प्रतिदिन विधिवत पूजा अर्चना की गई। थाली, डांडिया सजावट व ड्रेस कंपटीशन भी हुए। वही 9 दिनों तक उपवास रखकर नवरात्र की साधना की गई। इस मौके पर शुक्रवार को देवली शहर में माता के नौ रूपों की संजीव झांकी की शोभायात्रा निकाली गई। यह शोभायात्रा बग्गी पर निकाली गई। बग्गियों पर नवदुर्गा दुर्गा की सजीव झांकी थी। इस दौरान बैंड बाजा व भजनों पर किन्नर व अन्य लोक नाचते गाते हुए चल रहे थे। देवली में कई जगहों पर उक्त शोभायात्रा पर पुष्प वर्षा की गई तथा श्रद्धालु को जलपान कराया गया। इस दौरान देवली थाना पुलिस सुरक्षा के लिए साथ चल रही थी। उन्होंने बताया कि शाम को यह शोभायात्रा क्षेत्र के बोरड़ा का गणेश स्थित बनास नदी के तट पर पहुंची।
जहां विधि विधान के साथ माता की प्रतिमा का नदी में विसर्जन किया गया। इस मौके पर माता के जयकारें लगे। उक्त आयोजन में कोटा, बूंदी, ब्यावर, अजमेर समेत क्षेत्र से किन्नर शामिल हुए। बता दे कि यह आयोजन हर वर्ष किया जाता है। यहां महाराष्ट्र, हरिद्वार, कोटा, विजयनगर, केकड़ी सहित कई शहरों में राज्य से किन्नर पहुंचे। कोटा से नैना बाई, काजल बाई, रीना बाई की शिष्यों सहित निशा पलक, सोनम आलिया, गुंजन राठौर, दिव्या एवं केकड़ी से पूजा थी।



