Deoli News 11 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर की बंगाली कॉलोनी स्थित दुर्गा माता मंदिर परिसर में शुक्रवार को बंगाली समाज की ओर से एक सामाजिक आयोजन हुआ।
पालिकाध्यक्ष नेमीचंद जैन ने बताया कि उक्त कार्यक्रम में उनकी पोती कियाना जैन का मां दुर्गा की प्रतिमा के समक्ष जन्मदिन मनाया गया। इस मौके पर कियाना के पिता दक्ष व माता अपरा ने माता का आशीर्वाद लिया और बंगाली समाज के लोगों के बीच केक काटकर पुत्री का जन्मदिन मनाया। कियाना ने इस मौके पर करीब 200 से अधिक बच्चों को बोतल व ट्रॉफी के पैकेट वितरित किए। वहीं लोगों ने बालिका को आशीर्वाद दिया। पालिकाध्यक्ष ने बताया कि हर वर्ष यह जन्मदिन माता मंदिर परिसर में ही मनाया जाता है।



