Deoli News 14 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जलदाय विभाग परिसर स्थित ओएचएसआर लाइन वॉल्व खराब हो जाने के चलते मंगलवार सुबह शहर में सुबह होने वाली जलापूर्ति नहीं हो सकेगी।
विभाग की कनिष्ठ अभियंता हीना ने बताया कि उक्त वॉल्व खराब हो गया है। जिसे मरम्मत करवाया जा रहा है। लिहाजा देवली के मुख्य बाजार, विवेकानंद कालोनी समेत जिन क्षेत्रों में सुबह के वक्त जलापूर्ति होती है। वहां वाटर सप्लाई नहीं हो सकेगी। मरम्मत होने के बाद जल संग्रहण किया जाएगा। वही उन्होंने उम्मीद जताई है कि वाल्व मरम्मत करने के बाद जलापूर्ति सुबह 11 से दोपहर 12 बजे तक सप्लाई की जा सकती है।



