Deoli News 16 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शरद पूर्णिमा के मौके पर बुधवार को शहर की अग्रवाल धर्मशाला में विराजमान भगवान श्री चारभुजानाथ का विग्रह चंद्र स्वरूप श्वेत वस्त्र में तैयार किया गया।
पुजारी अनुज शर्मा ने बताया कि इस मौके पर भगवान चारभुजानाथ को सफेद पोशाक पहनाई गई और सफेद ही माला से श्रृंगार किया गया। भगवान के पीछे श्री चंद्र नारायण भी प्रतीकात्मक लगाए गए। मंदिरों में पूजा अर्चना की गई। वही रात 12 भगवान को खीर का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में प्रसादी वितरित की गई। इसी तरह शहर के विभिन्न मंदिरों में भजन कीर्तन हुए और रात 9 से 12 बजे तक खीर को चंद्र रोशनी में रखा गया। रात 12 भगवान के भोग लगाकर श्रद्धालुओं को खीर का प्रसाद वितरित किया गया।
इसी तरह घरों में भी लोगों ने भगवान को खीर का भोग लगाया। बुधवार रात शरद पूर्णिमा के मौके पर चंद्र भगवान पूर्ण कलाओं से युक्त दिखाई दिए। जिनकी शीतल रोशनी ने लोगों को तृप्त किया। इधर, गुरुवार को भी कई श्रद्धालुओं ने शरद पूर्णिमा मानी है तथा व्रत रखा गया। कई श्रद्धालु गुरुवार को भी शरद पूर्णिमा पर्व मना रहे हैं।



