Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskदेवली-उनियारा से स्थानीय प्रत्याशी की मांग पर मिले कांग्रेस अभ्यर्थी

देवली-उनियारा से स्थानीय प्रत्याशी की मांग पर मिले कांग्रेस अभ्यर्थी


Deoli News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कांग्रेस में टिकट की कवायद के बीच डेढ़ दर्जन से ज्यादा उम्मीदवारों ने सोमवार को जयपुर में सांसद हरीश मीना से भेंटकर स्थानीय व्यक्ति को पार्टी का उम्मीदवार बनाने की मांग की।

अपरान्ह बाद एक फोटो सामने आया। जिसमे देवली-उनियारा के करीब 18 से 20 स्थानीय उम्मीदवारो ने पार्टी का टिकट मांगा है। उक्त फोटो के आने के बाद चर्चा होने लगी है कि अब तक पार्टी का टिकट सशक्त दावेदारों के नामों पर सहमति नही बनने से मामला स्थानीय उम्मीदवारों की और जाता प्रतीत हो रहा है। राजनीति के अंदरखाने से ये भी खबर आ रही है कि ये दबाव की राजनीति है। इसमें सफलता मिलती है या नही, ये देखना दिलचस्प रहेगा। पहले टिकट के दावेदारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री नमोनारायण मीना, सांसद हरीश मीना के पुत्र हनुमंत मीना के नाम सशक्त तौर पर चल रहे थे। लेकिन उनियारा के नरेश मीणा की और बगावती तेवर दिखाने के बाद ये गणित घूमकर लोकल उम्मीदवार पर आ पहुची है। वहीं 20 अक्टूबर को टोंक जिला मुख्यालय पर कांग्रेस जिलाध्यक्ष समेत नेताओ ने स्थानीय उम्मीदवारों से बायोडाटा लिए थे।

सोमवार को हरीश मीना के कार्यालय पर चेहरे दिखे, इनमें माया सुवालका, सुरेंद्र सिंह राणावत, जगदीश मीणा, केसी मीणा, हरक चंद गोलेछा, हरिराम मीणा, फोरूलाल मीणा, महादेव मीणा, जसराज मीणा, परशुराम मीणा, गणेश जाट, कुलदीप राजावत, कंचन मीणा, सत्यनारायण सरसडी, सौरभ जिंदल, कमरूद्दीन समेत नेता है। उक्त नेताओं के साफे भी बंधे है, जिससे जाहिर है कि यह सभी ने पार्टी आलाकमान पर दबाव बना रहे है कि यदि पार्टी टिकट पर फैसला नही कर पाती है तो स्थानीय उम्मीदवार पर फैसला करे। हालांकि ये दबाव काम आता है या नही देखने की बात होगी। लेकिन इतना तय है कि कांग्रेस का उम्मीदवार वहीं होगा, जिसे हरीश मीना चाहेंगे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d