Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationजागरूकता रैली व रंगोली से दिया मतदान का संदेश

जागरूकता रैली व रंगोली से दिया मतदान का संदेश


Deoli News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी में छात्र-छात्राओं द्वारा रैली निकालकर 13 नवंबर को मतदान करने का संदेश दिया। प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।

रैली प्रभारी महावीर बडगूजर के निर्देशन में रैली विद्यालय के मुख्य गेट से रवाना होकर नगर पालिका चौराहे एवं बाजार से होती हुई वापस विद्यालय पहुंचीं। विद्यार्थियों ने 13 नवंबर को मतदान करने के नारे लगाकर आम लोगों को जागरूक किया। इसी तरह विधानसभा उप चुनाव में शत प्रतिशत मतदान के लिए चलाए जा रहे स्वीप कार्यक्रम में पीईईओ बीजवाड के बूथ नं 15 राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय मानपुरा के छात्र छात्राओं द्वारा रैली निकालकर एवं नारा लेखन कर लोगों को जागरूक किया। कार्यक्रम में प्रधानाध्याक गौरी मीणा, कुलदीप, गायत्री छीपा, रामकुवार मीणा थे। राऊमावि देवडावास देवली के छात्र छात्राओं ने रैली निकाली। प्रधानाचार्य जय कुमार जैन ने बताया कि स्वीप कार्यक्रम के तहत छात्र छात्राओं ने नारे लगाए। यहां बीएलओ छीतर लाल सैनी, ममता, नवरत्न मीणा, प्रभात चौधरी, तुलसीराम शर्मा, तुलसी राम गौतम थे।

रंगोली बनाकर दिया संदेश

सोमवार को नोडल राजकीय महाविद्यालय देवली का आकस्मिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान नोडल प्राचार्य लोकेश शर्मा द्वारा महाविद्यालय के ढांचागत विकास एवं आधारभूत सुविधाओं पर प्राचार्य प्रो. डॉ. पूरणमल वर्मा, सह आचार्य डॉ. निमिष गुप्ता, सहायक आचार्य अनन्त चौधरी के साथ विचार विमर्श किया। नोडल प्राचार्य द्वारा महाविद्यालय भवन निर्माण, पेयजल आदि आधारभूत सुविधाओं संबंधी परामर्श भी दिया गया। साथ ही 13 नवंबर को होने जा रहे विधानसभा उपचुनाव स्वीप कार्यक्रम के अन्तर्गत जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देशानुसार एवं प्राचार्य डॉ. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन रंगोली बनाई गई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d