Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationहोम वोटिंग के लिए बुधवार तक आवेदन करें, तीसरे दिन भी नहीं...

होम वोटिंग के लिए बुधवार तक आवेदन करें, तीसरे दिन भी नहीं आया आवेदन

शतायु मतदाताओं का होगा सम्मान


Desk News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) निर्वाचन विभाग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर) टोंक के निर्देश पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) टोंक हुक्मीचंद रोहलानिया के निर्देशन में होम वोटिंग मतदान दल अधिकारियों एवं माइक्रो आब्जर्वर ऑब्जर्वर का प्रथम प्रशिक्षण सोमवार को कृषि प्रशिक्षण केंद्र टोंक में आयोजित किया गया।

निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी के शाखा प्रभारी रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव (देवली-उनियारा) क्षेत्र के सफल आयोजन के लिए एसडीएम टोंक ने होम वोटिंग प्रक्रिया को गंभीरता से लेने एवं मतदान की प्रक्रिया पूर्ण करनें के संबंध में मतदान दलकर्मियों को प्रेरित किया, ताकि होम वोटिंग के दौरान आने वाली समस्याओं से बचा जा सके। प्रशिक्षण के दौरान एसएलएमटी विमल कुमार जैन, कृष्ण गोपाल शर्मा, तुलसीदास एवं महेश दाधीच ने मतदान कर्मियों को मॉक पोल प्रक्रिया बताई। इस दौरान तहसीलदार टोंक मानवेंद्र जायसवाल, प्रवीण चौधरी व शक्ति सिंह मौजूद रहे।

होम वोटिंग के लिए आवेदन बुधवार तक करें

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने सम्बंधित विधानसभा क्षेत्रों के रिटर्निंग अधिकारी सहित अन्य अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि पात्र मतदाताओं को आवेदन के आधार पर नियमानुसार होम वोटिंग की सुविधा उपलब्ध करवाई जाए। उन्होंने कहा कि सशक्त लोकतंत्र के लिए चुनाव प्रक्रिया को समावेशी और अधिकतम मतदाताओं की भागीदारी के लिए सुलभ बनाना आवश्यक है।
महाजन के अनुसार, भारत निर्वाचन आयोग के निर्देश पर होम वोटिंग के लिए निर्धारित प्रक्रिया के तहत उपचुनाव के लिए निर्धारित प्रपत्र 12 डी में आवेदन बुधवार तक किए जा सकते है। सोमवार तक होम वोटिंग के लिए कुल 2 हजार 431 मतदाताओं की ओर से बीएलओ के माध्यम से आवेदन प्राप्त हुए हैं। इनमें 85 वर्ष से अधिक आयु के 1,663 और 768 दिव्यांग मतदाता शामिल हैं।

शतायु मतदाताओं का सम्मान होगा

उल्लेखनीय है कि मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन की पहल पर बीते दिनों राजस्थान में 100 वर्ष से अधिक उम्र के मतदाताओं का अभिनंदन किया गया। एक अक्टूबर को अंतरराष्ट्रीय वृद्धजन दिवस के मौके पर राज्य में कुल 11 हजार 164 शतायु मतदाताओं का सम्मान किया गया। महाजन ने बताया कि इस कार्यक्रम का उद्देश्य वरिष्ठ नागरिकों द्वारा विभिन्न चुनावों के दौरान मतदान के जरिए निर्वाचन प्रक्रिया में सहभागिता और लोकतंत्र को मजबूत करने की प्रतिबद्धता का सम्मान करने के साथ ही नई पीढ़ी को मतदान के प्रति जागरूक करना है। निर्वाचन विभाग की ओर से वृद्धजनों का अभिनंदन करने पर उनके परिजनों, पड़ोसियों सहित अन्य युवाओं को भी मतदान के जरिए लोकतंत्र में भागीदारी बढ़ाने की प्रेरणा मिलेगी। मुख्य निर्वाचन अधिकारी के अनुसार जिला एवं ब्लॉक से लेकर बूथ स्तर तक आयोजित हुई, जिसमें वृद्ध मतदाताओं को शाल, श्रीफल और अभिनंदन पत्र भेंट किए। इस दौरान कई मतदाता, जो शारीरिक स्थिति के कारण पोलिंग बूथ आदि सार्वजनिक स्थान पर नहीं आ सके, उनको बीएलओ एवं अन्य अधिकारियों ने घर पर जाकर अभिनंदन-पत्र भेंट किए गए।

सोमवार को कोई नामांकन दाखिल नहीं हुआ

विधानसभा उपचुनाव-2024 (देवली-उनियारा) के तहत सोमवार को किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है। सांख्यिकी प्रकोष्ठ के प्रभारी अधिकारी हनुमान मीणा ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव-2024 में नामांकन दाखिल करने के तीसरे दिन देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र से किसी भी प्रत्याशी ने अपना नामांकन दाखिल नहीं किया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d