Desk News 21 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस लाईन टोंक में सोमवार को पुलिस शहीद दिवस मनाया गया। इस दौरान शहीद पुलिस के जवानों को सलामी दी गई।
वहीं गत वर्ष पूरें भारत में अपना कर्तव्य निभाने के दौरान जीवन बलिदान करने वाले पुलिस के 216 शहीद जवानों के नाम जिला पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान द्वारा श्रंद्धाजली दी गई। यहां उपस्थित पुलिस अधिकारियों, कर्मचारियों द्वारा शहीद जवानों को पुष्पचक्र अर्पित किए एवं पौधारोपण किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक ने कहा कि हमारे पुलिसकर्मियों के समर्पण भाव ओैर वीरता को शब्दों में बयान नहीं किया जा सकता। उनकी बहादुरी, सेवा और त्याग की भावना से हमें सदैव प्रेरणा मिलती रहेगी। गार्ड कमाण्डर विनोद के नेतृत्व में शहीदो के सम्मान में पुलिस गार्ड द्वारा शोक शस़्त्र के बाद 60 राउण्ड फायर कर शहीद जवानों को श्रद्धांजली दी गई।



