Deoli News 23 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मानव धर्म बहु दिव्यांगता विद्यालय पनवाड रोड में बुधवार को विधानसभा उपचुनाव स्वीप योजना अन्तर्गत दिव्यांग मतदाता ट्राई साईकिल रैली का आयोजन हुआ। इस दौरान दिव्यांग छात्र-छात्राओं ने मतदान हमारा अधिकार है, का संदेश दिया।
साथ ही मतदान के प्रति जागरूकता के लिए लोकतंत्र की सुनो पुकार, मत खोना अपना मत अधिकार, पहले वोट डालेंगे, फिर चुल्हा जलाएंगे आदि के नारे लगाकर अधिक से अधिक मतदान करने का सदेश दिया। इस दौरान प्राचार्य महेश कुमार शर्मा ने बताया कि ट्राई साईकिल रेली निकालने का उद्देश्य अधिक का अधिक दिव्यांग लोगो को मतदान के प्रति जागरूक करना है। रैली में शिक्षक प्रशिक्षणार्थी, छात्रावास अधीक्षक दिनेश कुमार बलाई, राजकीय अम्बेडकर छात्रावास सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग देवली व कार्यालय अधीक्षक गजेन्द्र सिंह मीणा, लेखपाल सत्यनारायण सेन, छात्रावास अधीक्षक आशा शर्मा आदि थे। इसी तरह राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में विधानसभा उपचुनाव स्वीप कार्यक्रम अन्तर्गत स्कूल के छात्रों ने रैली निकाली और शत प्रतिशत मतदान करने का आव्हान किया।
प्रधानाचार्य दयालराम मीणा ने बताया कि राज्य निर्वाचन आयोग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी के निर्देश अनुसार स्वीप कार्यक्रम आयोजित कर अलग अलग गतिविधियो द्वारा मतदान प्रतिशत बढ़ाने के लिए स्कूल परिसर से गांव के चारभुजा मंदिर तक छात्र छात्राओं व शिक्षकों ने रैली निकाली और शत प्रतिशत मतदान करने का आव्हान किया। उधर, राऊमा वि देवडावास में प्रधानाचार्य जय कुमार जैन ने विधानसभा उपचुनाव के तहत स्काउट गाइड वॉलिंटियर्स एवं सभी कार्मिकों को चुनाव से संबंधित निर्देश दिए।
यहां रघुनंदन पंचोली व्याख्याता, दौलत सिंह चौहान सुपरवाइजर, छीतरलाल सैनी, बीएलओ कमलेश कुमार, नवरत्न मीणा ममता नामधराणी, स्काउट गाइड उपस्थित थे। यह जानकारी शाला मीडिया प्रभारी शिक्षक तुलसीराम गौतम ने दी।


