Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskभारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता सहित की जानकारी दी

भारतीय न्याय संहिता, नागरिक सुरक्षा संहिता सहित की जानकारी दी


Deoli News 23 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) न्यायाधीश ग्राम न्यायालय हर्ष मीणा एवं तालुका विधिक सेवा समिति देवली की ओर से ग्राम पंचायत बन्थली पर विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन हुआ। इसमें उपस्थित ग्रामीण को कानूनी जानकारी दी गई।

न्यायाधीश ने विधिक जागरूकता शिविर में उपस्थित ग्रामीणों को भारतीय न्याय संहिता 2023 भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता 2023 एवं भारतीय साक्ष्य अधिनियम 2023 के प्रावधानों के बारे में, निर्धन व्यक्ति, बच्चों महिलाओं को मिलने वाली निःशुल्क विधिक सहायता, राजस्थान पीडित प्रतिकर स्कीम 2011, प्ली बारगेनिंग, देखरेख और संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों के लिए किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) अधीनियम, 2015 एवं किशोर न्याय (बालकों की देखरेख और संरक्षण) आदर्श नियम, 2018 एवं समेकित बाल संरक्षण योजना की जानकारी दी। इसी तरह एनजीटी, बाल नशा मुक्ति रोकथाम, वरिष्ठ नागरिकों के अधिकारों तथा राजस्थान राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी प्रदान की गई।

इसी प्रकारविधिक जागरूकता शिविर के दौरान न्यायाधीश ने मासिक लोक अदालत, स्थाई लोक अदालत, राष्ट्रीय लोक अदालत के महत्व के बारे में भी बताया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d