Deoli News 23 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विद्युत उपकरणों के मेंटेनेंस कार्यों को लेकर गुरुवार को दूनी विद्युत निगम क्षेत्र के 350 गांवों की विद्युत आपूर्ति 3 घंटे बंद रहेगी।
क्षेत्र के 220 केवी विद्युत स्टेशन के अधिशासी अभियंता ने बताया कि कालानाडा बालाजी के पास स्थित 220 केवी हाई पावर विद्युत स्टेशन के रखरखाव को लेकर गुरुवार को दुनी, घाड, नगरफोर्ट, धुआं कला, देवडावास, बंथली, जूनिया, दुनी आवा, गुराई स्थित 33/11 केवी विद्युत स्टेशन से जुड़े 350 गांवों, ढाणियों की विद्युत आपूर्ति गुरुवार अपरान्ह 3 से शाम 6 बजे तक बंद रहेगी।



