Deoli News 30 अक्टूबर ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में 13 नवम्बर को होने जा रहे उपचुनाव के तहत बुधवार अपरान्ह 3 बजे नामांकन वापस लेने की अवधि खत्म हो गई।
इस दौरान 3 निर्दलीय अभ्यर्थियों ने अपना नामांकन वापस लेने व दो प्रत्याशियों के नामांकन खारिज होने के बाद चुनाव मैदान में 8 प्रत्याशी मैदान में डटे रहे गए है। इस तरह कांग्रेस के बागी नरेश मीणा के नामांकन वापस नही लेने से फिलहाल कांग्रेस के लिए संघर्ष की स्थिति पैदा हो गई है। जबकि बीजेपी के लिए मानसिक तौर पर बढ़त की स्थिति बन गई है। उक्त सीट पर अब तक कुल 13 प्रत्याशियों ने नामांकन भरे। जिसके अंतर्गत आज नामांकन वापस लेने की आखरी तिथि तक तीन निर्दलीय अभ्यर्थियों ने नाम वापस लिए। अब 8 उम्मीदवार मैदान में रह गए है। मैदान में रहे उम्मीदवारों में कांग्रेस से केसी मीणा, बीजेपी से राजेन्द्र गुर्जर, राइट टू कॉल पार्टी के योगेश शर्मा, निर्दलीय प्रहलाद सैनी, नरेश मीणा, शकीलुर्रह्मान, दिनेश कुमार, जसराज समेत 8 प्रत्याशी मैदान में रह गए है। अब 13 नवम्बर को मतदान होगा।
कांग्रेस के बागी उम्मीदवार नरेश मीणा के निर्दलीय डटे रहने से फिलहाल कांग्रेस के समक्ष पेशोपेश की हालत बन गई है। मीणा जाति के दो उम्मीदवार खड़े होने से क्षेत्र में असमंजस की स्थिति बन गई है।जबकि बीजेपी को फिलहाल इस स्थिति में मनोवैज्ञानिक बढ़त मिल गई है।


