Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदीपावली के मद्देनजर दमकल केंद्र पर कंट्रोल रूम शुरू

दीपावली के मद्देनजर दमकल केंद्र पर कंट्रोल रूम शुरू


Deoli News 30 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दीपावली त्योहार के चलते नगर पालिका मंडल की ओर से आगजनित हादसों की सूचना देने के लिए कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। नगर पालिका अधिशासी अधिकारी ने इसे लेकर कार्यालय आदेश जारी किया है।

इसमें बताया कि अग्निशमन शाखा अतिसंवेदनशील व आपातकालीन है। लिहाजा दीपावली पर्व पर होने वाले संभावित अग्निकांडो की सूचना देने के लिए 29 अक्टूबर से 3 नवंबर तक 24 घंटे दमकल केंद्र पर कंट्रोल रूम शुरू किया गया है। जिस पर आमजन हादसों की जानकारी दे सकेगा। उन्होंने बताया कि कंट्रोल रूम के नंबर 01434- 230821, मोबाइल नं 8003998036 है। कर्मचारी कुलदीप सिंह शक्तावत को यहां का प्रभारी बनाया गया है। वही पहली शिफ्ट सुबह 7 से रात 7 बजे तक चलेगी। इसी तरह रात 7 से अगले दिन सुबह 7 बजे तक दूसरी शिफ्ट होगी। दोनों शिफ्ट में 11 कर्मचारी लगाए गए हैं। शिफ्ट में काम करने वाले कर्मचारियों को अग्निशमन वाहन का ट्रायल लेने, पानी का टैंकर तैयार रखने, वाहन में पेट्रोल डीजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। वही इन कर्मचारियों के सभी अवकाश व साप्ताहिक अवकाश निरस्त किए गए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d