Thursday, April 16, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationनवाचार बोलती दीवारों पर मतदाता जागरूकता के पोस्टर लगाए

नवाचार बोलती दीवारों पर मतदाता जागरूकता के पोस्टर लगाए


Deoli News 30 अक्टूबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री राजकीय विद्यालय दूनी में बुधवार को विधानसभा उपचुनाव में मतदाता जागरूकता के पोस्टर विद्यालय के नवाचार बोलती दीवारों पर लगाकर शत प्रतिशत मतदान करने का संदेश दिया।

प्रधानाचार्य भंवरलाल कुम्हार ने बताया कि नवाचार के तहत स्कूल के बरामदों व दीवारों पर विभिन्न सूचना एवं जानकारियां लगाई जाती है। इनमें स्वीप कार्यक्रम के तहत जिला निर्वाचन अधिकारी टोंक द्वारा जारी मतदाता जागरूकता संबंधी विभिन्न प्रकार के पोस्टर लगाए गए। पोस्टरों पर जागरूकता संबंधी विभिन्न प्रकार के स्लोगन मतदान की तिथि एवं मतदान का समय मुद्रित है। लोकतंत्र महापर्व के पोस्टरों में सत्य और ईमानदारी से सरकार बने मतदान से, लोकतंत्र का बढ़ेगा मान हर मतदाता करेगा मतदान, आपका मतदान भविष्य की पहचान, हम भी सक्षम राष्ट्र भी सक्षम, नशे न नोट से किस्मत बदलेगी वोट से आदि पोस्टरों के माध्यम से मतदाताओं से अपील की गई है कि वह मतदान दिवस पर शत प्रतिशत मतदान कर लोकतंत्र को मजबूत बनाने में अपनी आहुति अवश्य दे। यहां छात्राओं की संगोष्ठी कर मतदान का महत्व समझाया और आग्रह किया कि अब की बार दीपावली पर हर घर में एक दीपक मतदाता जागरूकता का अवश्य जलाएं।

संगोष्ठी में कृषि संकाय की सुमन गुर्जर, रेशमा मीना, रचना प्रजापत, प्रतिज्ञा कंवर हाड़ा, पूजा कुमारी मीना, ज्योति बैरवा, अंतिमा वर्मा, आरती मीना, पूजा मीना ने भाग लिया। बीएलओ मुकेश गुर्जर ने मतदाता पर्चियों की वितरण की जानकारी दी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d