Saturday, April 18, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeCrime News8 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी समेत तीन जने गिरफ्तार

8 वर्षो से फरार स्थाई वारंटी समेत तीन जने गिरफ्तार

अलग-अलग मामलों में पुलिस ने की कार्रवाई


Deoli News 30 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पुलिस सर्कल की दूनी थाना पुलिस ने बुधवार को कार्रवाई कर 8 वर्षों से फरार चल रहे एक स्थाई वारंटी को गिरफ्तार किया है। थाना प्रभारी हेमंत जनागल ने बताया कि विधानसभा उपचुनाव को लेकर वांछित आरोपियों की धरपकड़ की जा रही है।

इसके तहत 8 साल से फरार स्थाई वारंटी दिलेर सिंह पुत्र मोहर सिंह राजपूत निवासी दूनी को गिरफ्तार किया है। जहां से वारंटी को न्यायालय में पेश किया गया। जिसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजने की आदेश हुए। इसी प्रकार पुलिस ने अवैध देशी शराब के साथ आवा रोड चांदली दरवाजे के पास सत्यनारायण सिंह पुत्र शोभाग सिंह राजपूत निवासी कनवाड़ा थाना दूनी को गिरफ्तार किया है। जिसके पास से 48 पव्वे देशी शराब के जब्त किया गया। जिसके विरुद्ध प्रकरण दर्ज किया गया है। इसके अलावा पुलिस ने पोल्याड़ा चौकी हाईवे के समीप तेज आवाज में तेज आवाज में टेप बजाने के आरोप में खाना पुत्र फूलचंद कालबेलिया निवासी संथली थाना दूनी को गिरफ्तार कर टेप मशीन जब्त की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d