Deoli News 6 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय सीट पर हो रहे विधानसभा उपचुनाव को लेकर 6 नवम्बर को कांग्रेस प्रत्याशी कस्तूरचंद मीणा के समर्थन में पार्टी के दिग्गज नेता नुक्कड़ सभा करेंगे।
कार्यक्रम के अनुसार यह नुक्कड़ सभा शाम साढ़े 6 शहर की छतरी चौराहे पर आयोजित होगी। इसमें मुख्य वक्ता के तौर पर पूर्व मंत्री व कांग्रेस नेता शांति कुमार धारीवाल, पूर्व स्वास्थ्य मंत्री रघु शर्मा, नीमकाथाना विधायक सुरेश मोदी, विधायक सीएल प्रेमी बैरवा, अमीन कागजी, करण सिंह, करण सिंह उचिरयाड़ा संबोधित करेंगे। साथ ही मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में वोट देने के अपील करेंगे। इसे लेकर कांग्रेस नेता अधिक से अधिक कार्यकर्ताओं व आमजन से संपर्क कर रहे हैं। जबकि भाजपा की ओर से मंगलवार को उपमुख्यमंत्री प्रेमचंद बैरवा ने ग्रामीण क्षेत्र में दौरा कर पार्टी प्रत्याशी को जिताने की अपील की। जबकि से एक दिन पूर्व उप मुख्यमंत्री दिया कुमारी दूनी में जनसभा कर चुकी है और विधायको समेत दो मंत्रियों की फौज भाजपा प्रत्याशी के समर्थन में लगातार भाग दौड़ कर रही है।



