Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationदूसरे दिन भी होम वोटिंग हुई, 161 जनों ने किया मतदान

दूसरे दिन भी होम वोटिंग हुई, 161 जनों ने किया मतदान


Deoli News 5 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय विधानसभा सीट के उपचुनाव को लेकर सोमवार से होम वोटिंग शुरू हो चुकी है। वहीं मंगलवार को दूसरे दिन भी देवली शहर ओर उपखंड क्षेत्र में भी होम वोटिंग के दौरान अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

देवली-उनियारा विधानसभा सीट पर कुल 596 मतदाताओं ने होम वोटिंग के लिए आवेदन किया था। गौरतलब है कि निर्वाचन आयोग की तरफ से 85 साल से अधिक उम्र के मतदाताओं को होम वोटिंग की सुविधा दी थी।रिटर्निंग अधिकारी शत्रुघ्न गुर्जर ने बताया-देवली उनियारा विधानसभा उपचुनावों को लेकर देवली कस्बे में आठ दलों का गठन किया गया है। ये आठ मतदान दल देवली, दूनी ओर नगरफोर्ट तहसील क्षेत्र में होम वोटिंग करवाएंगे। देवली उनियारा में 596 मतदाताओं ने रजिस्ट्रेशन करवाया है। पहले दिन मतदान को लेकर 8 रूट तैयार किए गए थे । जिसमें 169 वोटर अपने मताधिकार का प्रयोग करेंगे। वहीं मंगलवार को भी 8 रूट बनाए गए है। इसमें कुल 161 बुजुर्गों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया है। इसी तरह बुधवार को भी 8 रूट कवर होंगे। पोलिंग पार्टी के साथ पुलिस व्यवस्था भी है।

जिनकी मदद से शांतिपूर्ण तरीके से मतदान कराए जा रहे हैं। बता दें कि 13 नवंबर को देवली उनियारा विधानसभा सीट समेत राजस्थान की 7 सीट पर उपचुनाव के लिए मतदान होगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d