Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationबजरी वाहनों की लंबी कतारों से दुर्घटना का अंदेशा

बजरी वाहनों की लंबी कतारों से दुर्घटना का अंदेशा

जिला कलक्टर को दिया ज्ञापन


Deoli News 18 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राष्ट्रीय राजमार्ग धांधोली पर बजरी वाहनों की लंबी कतारों से दुर्घटना का अंदेशा बना रहा है। इसकी शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलक्टर को ज्ञापन दिया है। ज्ञापन में बताया कि यहां बजरी तुलाई का नाका लगा हुआ है।

वही बजरी के वाहनों को नदी में जाने के लिए टोकन वितरित किया जाता है। जिसके चलते राजमार्ग पर दर्जनों डंपर, ट्रेलर व ट्रक अपनी बारी के इंतजार में बेतरतीब खड़े रहते हैं। जिसके चलते राजमार्ग पर हादसा होने का खतरा मंडरा रहा है। वही मिट्टी के उड़ते गुबार व टक्कर लगने से मवेशियो की जान जा रही है। ज्ञापन में रॉयल्टी ठेका को पाबंद करने एवं कंपनी से बातचीत कर निजी पार्किंग की व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की गई वही राहत नहीं मिलने पर ग्रामीण एवं हिंदू दल की ओर से कलक्टर कार्यालय के बाहर अनिश्चितकालीन धरना दिए जाने की चेतावनी दी गई। ज्ञापन सौपने में राजेश, सीताराम, शंकरलाल, रामअवतार, फोरु, दौलत क़ीर समेत ग्रामीण थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d