जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक ने मतगणना स्थल पर व्यवस्थाओं का लिया जायजा
Desk News 21 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) विधानसभा उपचुनाव के तहत 13 नवंबर को देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र में हुए मतदान की गणना शनिवार 23 नवंबर को होगी। सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन, पुलिस की ओर से पूरे इंतजाम किए है। वहीं 23 नवंबर को सुबह 8 बजे से राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय टोंक में मतगणना शुरू होगी।
जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा एवं पुलिस अधीक्षक विकास सांगवान ने गुरुवार को मतगणना स्थल राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय में व्यवस्थाओं का जायजा लिया एवं मतगणना से जुड़े अधिकारियों को भारत निर्वाचन आयोग की गाइड लाइन के अनुसार कार्य करने के निर्देश दिए।।जिला निर्वाचन अधिकारी ने बताया कि देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना के लिए कमरों व टेबलों का निर्धारण किया गया है। उन्होंने बताया कि महाविद्यालय के ड्राइंग लैब में टेबल नंबर एक से 4 पर डाक मतपत्र की एवं टेबल नंबर एक से 8 पर ईवीएम की मतगणना होगी। साथ ही कमरा एन-7 में टेबल नंबर 9 से 16 पर भी ईवीएम से मतों की गणना की जाएगी। कमरा एन-6 में टेबल नंबर 1 से 5 पर ईटीबीपीएस प्रिकाउंटिंग होगी।
मतगणना दल के अधिकारियों को दिया द्वितीय प्रशिक्षण
ऑब्ज़र्वर ने मतगणना दल के अधिकारियों को दिए निर्देश
निर्वाचन विभाग एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डॉ. सौम्या झा निर्देश के पर निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी (एसडीएम) टोंक के निर्देशन में उपचुनाव लिए गठित मतगणना दल के अधिकारियों का द्वितीय प्रशिक्षण कार्यक्रम गुरुवार को कृषि प्रशिक्षण केंद्र टोंक में आयोजित किया। प्रशिक्षण में सामान्य आब्जर्वर आशीष ठाकरे ने प्रशिक्षणार्थियों को राज्य निर्वाचन विभाग के निर्देशों की पालना करते हुए प्रशिक्षण गंभीरता से लेने के लिए प्रेरित किया। साथ ही मतगणना से संबंधित प्रावधानों व नियमों से मतगणना अधिकारियों को अवगत करवाया।
निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण पदाधिकारी कार्यालय के शाखा प्रभारी रामेश्वर प्रसाद चौधरी ने बताया कि ईवीएम से मतगणना के लिए 29 माइक्रोऑब्ज़र्वर, 24 मतगणना प्रवेक्षक एवं 24 मतगणना सहायकों तथा मतपत्रों की गणना के लिए 6 माइक्रो ऑब्ज़र्वर, 6 मतपत्र गणना प्रशिक्षण एवं 13 मतपत्र गणना सहायकों को प्रशिक्षण दिया गया।


