-
रीको एवं आसपास की आबादी के लोग परेशान
-
राहत की दरकार
Deoli News 22 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) रीको क्षेत्र के समीप लगी पत्थर पाउडर फैक्ट्री से आसपास में बेहद प्रदूषण फैल रहा है। उत्पादन के दौरान उड़ते धूल मिट्टी कणों से क्षेत्र में सांस लेना भी मुश्किल हो रहा है। वहीं पाउडर फेक्ट्री के समीप अस्पताल, रीको क्षेत्र की ईकाईयां, खेतों पर मकान समेत समीप आबादी क्षेत्र व सीआईएसएफ केंद्र स्थापित है। दरअसल धूल मिट्टी के फैलते प्रदूषण से आमजन में गंभीर बीमारियां का खतरा। इसे लेकर 9 माह पूर्व भी जनसुनवाई में अधिकारियों को लोगो ने अवगत करवाया है। लेकिन बढ़ते खतरे के बावजूद प्रशासन बेखबर है।
शहर एवं देवली गांव के बीसीबी नेकचाल तालाब के नीचे रीको क्षेत्र के समीप पत्थर पाउडर फैक्ट्री लगी हुई है। जिसमें प्रदूषण नियंत्रण के कानून की खुली अवहेलना की जा रही है। फेक्ट्री में पत्थर पिसाई के दौरान धूल मिट्टी जमकर उड़कर आकाश में कोहरे की तरह छा जाती है। जिससे शाम के समय तो सामने दिखने में भी समस्या होती है। मिट्टी कण के उड़ते धुएं से आस पास के पेड़ पौधे पाउडर गिरने से सफेद नजर आ रहे है। इससे सांस लेने में यह कण शरीर में आने से गंभीर बीमारियों को निमंत्रण दे रहे है। इसके अलावा समीप ही सीआईएसएफ प्रशिक्षण केंद्र है तो आमजन के आवागमन तथा देवली गांव व शहर की आबादी भी निकलते धूल मिट्टी प्रदूषण की चपेट में है। प्रदूषण के कारण मिट्टी कण सांसों से शरीर में जाकर बीमारियों का घर बना रहे है ग्रामीण हीरालाल, राधेश्याम, प्रह्लाद, सजना, पारी आदि ने बताया कि वे खेत पर रहकर मिट्टी खाने को मजबूर है।



