Deoli News 25 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय महाविद्यालय देवली में राष्ट्रीय सेवा योजना इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वाधान में ‘नई किरण, नशा मुक्ति अभियान’ के तहत सोमवार को एक दिवसीय कार्यशाला हुई।
कार्यशाला के अध्यक्ष महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा एवं मुख्य अतिथि राजकीय चिकित्सालय देवली के डॉ. रविराज सिंह थे। कार्यशाला का शुभारंभ प्राचार्य, मुख्य अतिथि, कार्यक्रम अधिकारी निशा मीणा, निकिता वर्मा के द्वारा मां सरस्वती के भाव चित्र के समक्ष द्वीप प्रज्वलित कर किया गया। कार्यशाला में डॉ. रविराज सिंह ने विद्यार्थियों को नशे के दुष्प्रभाव बताएं। वहीं नशे की लत से उत्पन्न होने वाले सामाजिक, आर्थिक और शारीरिक दुष्प्रभाव के बारे में बताते हुए विद्यार्थियों को नशे से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम अधिकारी ने स्वयंसेवकों को नशा मुक्ति के लिए जागरूक किया। इस दौरान महाविद्यालय के संकाय सदस्य सुमन मीणा, सत्यनारायण मीणा, डॉ. प्रियंका जैन तथा राष्ट्रीय सेवा योजना के दोनों इकाइयों के स्वयंसेवक उपस्थित थे।



