Wednesday, April 22, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsखेत पर तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत

खेत पर तबीयत बिगड़ने से महिला की मौत


Deoli News 26 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) समीप के बोरड़ा गांव स्थित खेत में मंगलवार अपराह्न 3 बजे एक महिला की तबीयत बिगड़ने से मौत हो गई।

इसे लेकर मृतका के पुत्र महेंद्र रेगर ने देवली पुलिस में रिपोर्ट दी है। रिपोर्ट में बताया कि उसकी मां 48 वर्षीय इंदिरा देवी पत्नी मथुरालाल रेगर अपने खेत पर गोभी की फसल लगा रही थी। इस दौरान इंदिरा देवी के सीने में दर्द हुआ और उसकी सांसे थम गई। ग्रामीण इंदिरा देवी को तत्काल देवली चिकित्सालय लेकर आए। जहां जांच किए जाने के बाद चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना पर देवली थाना पुलिस के सहायक उप निरीक्षक लक्ष्मण सिंह चिकित्सालय पहुंचे और परिजनों से रिपोर्ट ली। वही शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों के हवाले कर दिया। 

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d