Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationराइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट-2024 के तहत जिला स्तरीय आयोजन शुक्रवार को

राइजिंग राजस्थान इन्वेस्टर मीट-2024 के तहत जिला स्तरीय आयोजन शुक्रवार को

  • 82 एमओयू होंगे, 2525 करोड़ रुपए से अधिक का होगा निवेश

  • 7 हजार को मिलेंगे रोजगार के अवसर

  •  प्रभारी मंत्री, जलदाय मंत्री, जिला प्रमुख एवं विधायक रहेंगे उपस्थित


Desk News 28 नवंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व में जयपुर में 9 से 11 दिसंबर तक राइजिंग राजस्थान ग्लोबल इन्वेस्टमेंट समिट-2024 होगा। इसके तहत ‘‘जिला स्तरीय राइजिंग टोंक इन्वेस्टर मीट’’ शुक्रवार को सुबह 10 बजे कृषि ऑडिटोरियम में आयोजित किया जाएगा।

जिला कलक्टर डॉ. सौम्या झा ने बताया कि निवेश को लेकर उद्यमियों में उत्साह है। जिला स्तरीय इन्वेस्टर मीट के लिए 82 एमओयू के प्रस्ताव प्राप्त हुए है। इनसे 25 हजार 525 करोड़ रुपए से अधिक का निवेश आएगा और 7 हजार से अधिक लोगों को रोजगार के अवसर सृजित होंगे। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार की मंशा अनुसार यह मीट युवाओं को स्थानीय स्तर पर रोजगार प्रदान करने और जिले में निवेश बढ़ाने के लिए उपयोगी साबित होगी। जिला उद्योग अधिकारी कुलदीप बड़सर एवं जीएम रीको सीताराम मीणा ने बताया कि जिला प्रशासन के नेतृत्व में उद्योग एवं वाणिज्य विभाग तथा रीको के संयुक्त तत्वाधान में आयोजित जिला स्तरीय इन्वेस्टर मीट के मुख्य अतिथि ऊर्जा एवं जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर रहेंगे।

जलदाय मंत्री कन्हैया लाल चौधरी विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। इस दौरान जिले के विधायक, जिला प्रमुख, जिला प्रभारी सचिव अर्चना सिंह, औद्योगिक संघों के पदाधिकारी, स्थानीय निवेशक, विभिन्न विभागों के जिला स्तरीय अधिकारी सहित उद्योग से जुड़े लोग उपस्थित होंगे। इस दौरान स्लेट स्टोन टाइल की प्रदर्शनी भी लगाई जाएगी। विशेष उद्यमियों द्वारा विपणन और व्यापार संबंधी मार्गदर्शन दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि जिले में शिक्षा, औद्योगिक पार्क, स्वास्थ्य सेवाएं, फूड प्रोसेसिंग, एग्रो और एग्रो प्रोसेसिंग, पर्यटन, माइंस और मिनरल्स, बायोफ्यूल, आयरन और स्टील, वेयर हाउसिंग, सीमेंट, हैंडीक्राफ्ट्स, इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन, ई-वेस्ट, फर्नीचर, पेट्रोलियम और नेचुरल गैस, एमएसएमई, डेयरी, मेडिकल, वैलनेस और हेल्थकेयर एवं मिनरल समेत अन्य विभिन्न क्षेत्रों में निवेशक के लिए प्रस्ताव प्राप्त हुए हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d