Deoli News 3 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा की अनुशंसा पर टीकड़ एवं लुहारी ग्राम पंचायत में पेयजल योजना के विस्तार एवं कार्य के लिए एक करोड़ 30 लाख रुपए की डीएमएफटी फंड से प्रशासनिक स्वीकृति जारी हुई है।
जानकारी अनुसार लुहारी में पाइप लाइन एवं अन्य कार्य के लिए 80 लाख रुपए की स्वीकृति हुई है। वहीं टीकड़ में ग्रामीण जल योजना, पाइप लाइन विस्तार एवं ढाणियों में पेयजल पाइप लाइन के लिए 50 लाख रुपए की स्वीकृति मिली है। उक्त स्वीकृति डिस्ट्रिक्ट मिनरल फाउण्डेशन ट्रस्ट भीलवाड़ा की गर्वनिंग काउन्सिल की 12वीं बैठक में अनुमोदित जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के 55 कार्य (भीलवाड़ा व शाहपुरा जिले) की प्रशासनिक स्वीकृति डीएमएफटी अध्यक्ष नमित मेहता ने जारी की है।



