विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी ली
Deoli News 6 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली के कक्षा आठवी के छात्र-छात्राओं को पीएम श्री योजना के अंतर्गत एक्सपोज़र विजिट के लिए ले जाया गया। इसमें स्कूल के 66 छात्र-छात्राओं व सात अनुरक्षकों ने भाग लिया।
इससे पहले उक्त दल को राष्ट्रीय इलेक्ट्रॉनिकी एवं सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान अजमेर का भ्रमण करवाया गया। केंद्रीय प्राचार्य नवरतन मित्तल व प्रधानाध्यापक डीआर मीणा ने एक्सपोज़र विजिट को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। विद्यालय के छात्र-छात्राओं को संस्थान का दौरा करवाया तथा वहां के शिक्षकों ने छात्र-छात्राओं को विभिन्न पाठ्यक्रमों की जानकारी दी। कृत्रिम बुद्धिमत्ता और मशीन लर्निंग पर आधारित वॉयस असिस्टेंट और स्मार्ट डिवाइस सहित वास्तविक दुनिया के एप्लिकेशन के बारे में भी बताया। संस्था के कार्यकारी निदेशक डॉ. संजीव कुमार गुप्ता ने छात्र-छात्राओं से बातचीत की और उन्हें कहानी के माध्यम से प्रेरक जानकारी दी। इस शैक्षणिक भ्रमण में छात्र-छात्राओं ने बहुत उत्साह से भाग लिया।



