Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationअमृत आहार योजना शुरू, जिला समान परीक्षा का निरीक्षण किया

अमृत आहार योजना शुरू, जिला समान परीक्षा का निरीक्षण किया


Deoli News 14 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के आंगनबाड़ी पाठशाला के वार्ड नं. 15 में 3 से 6 वर्ष तक के बच्चों को शुक्रवार को अमृत आहार योजना के तहत बच्चो को दुध पिलाया और योजना की शुरुआत की।

दरअसल आंगनबाड़ी केंद्रों पर बच्चों को अब सरकार अमृत आहार योजना के तहत सप्ताह में तीन दिन गर्म दूध पिलाएगी। शनिवार से इसकी शुरुआत हुई। इस मौके पर पालिका के पूर्व वाइस चेयरमेन जितेन्द्र चौधरी और महिला एवं बाल विकास विभाग से महिला पर्यवेक्षक इंदुरानी, आँगनबाड़ी कार्यकर्ता ललिता जैन, सहायिका विजयलक्ष्मी शर्मा, आशा सहयोगिनी नेहा कुमारी सेन उपस्थित थी।

जिला समान परीक्षा का निरीक्षण किया

राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में शुक्रवार को राज्य स्तरीय समान अर्द्ध वार्षिक परीक्षा का औचक निरीक्षण किया गया। अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने पहले दिन राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी, स्वतंत्रता सेनानी भूराराम गुर्जर राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल एवं शहीद मिश्रीलाल मीणा बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय राजमहल, उच्च प्राथमिक विद्यालय अम्बापुरा समेत का निरीक्षण किया।

सभी जगह परीक्षा सुचारू रूप से संचालित पाई गई। प्रधानाचार्य दयालराम मीणा, उप प्रधानाचार्य विमला मीणा, परीक्षा प्रभारी अन्तिम बाला उनके साथ थी।

मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर की रविवार को होगी शुरुआत

प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मालेडा पर 15 दिसम्बर को मुख्यमंत्री जन आरोग्य शिविर का आयोजन होगा। शिविर का समय सुबह 10 से शाम 5 बजे तक रहेगा। उक्त शिविर में राज्य सरकार की सभी योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। शिविर में ग्राम पंचायतवासी स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d