Monday, April 20, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducation170 बच्चों को ऊनी स्वेटर दिए, परीक्षा का निरीक्षण किया

170 बच्चों को ऊनी स्वेटर दिए, परीक्षा का निरीक्षण किया


Deoli News 21 दिसंबर (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय माताजी का थांवला में अध्यनरत सभी विद्यार्थियों को विद्यालय के शिक्षक देवीलाल वैष्णव एवं शिक्षिका मधुबाला गौतम द्वारा ऊनी स्वेटर वितरित किए गए।

यहां कक्षा प्रथम से लेकर कक्षा 8 तक के सभी 170 विद्यार्थियों को ऊनी स्वेटर हुड़ी वितरण की गई। स्वेटर वितरण कार्यक्रम में देवीलाल वैष्णव के परिजन, मधुबाला गौतम के परिजन, देवालाल चाड़, प्रधानाध्यापक लोकेश कुमार मीणा, अध्यापक राजेंद्र कुमार रेगर, सीताराम नागर, विजेंद्र सिंह तंवर, कन्हैयालाल मेघवाल, ज्ञानसिंह चौधरी, तकदीस, खुशीराम प्रजापत थे।

परीक्षा का निरीक्षण किया

राजकीय उच्च प्राथमिक विद्यालय देवीखेड़ा एवं राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गांवड़ी में शनिवार को अतिरिक्त मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी रामराय मीणा ने अर्द्धवार्षिक परीक्षा का निरीक्षण किया। जहां परीक्षाएं व्यवस्थित रूप से संचालित पाई गई। उन्होंने एमडीएम का भी अवलोकन किया व निर्देश दिए। उनके साथ प्रधानाचार्य दयालराम मीणा, परीक्षा प्रभारी अन्तिम बाला, व्याख्याता रविशंकर मीणा, संजय सोयल, उप प्रधानाचार्य विमला मीणा उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d