Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAccident Newsखाना बनाते समय गैस सिलेंडर भभका, झोपड़ी में लगी आग

खाना बनाते समय गैस सिलेंडर भभका, झोपड़ी में लगी आग

गैस सिलेंडर भी फटा


Deoli News 5 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के आवां कस्बे में शनिवार शाम को खाना बनाते वक्त गैस सिलेंडर भभक उठा। इसके चलते झोपड़ी में आग लग गई। वहीं इसकी चपेट में खाना बना रही महिला भी आ गई।

महिला के चिल्लाने की आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और महिला को झुलसी अवस्था में बाहर निकालकर दूर ले गए। कुछ देर बाद ही झोपड़ी में गैस सिलेंडर भी धमाके के साथ फट गया। वहीं महिला को दूनी अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद टोंक रेफर कर दिया। जानकारी के अनुसार आवां कस्बे के सीतापुरा रोड के पास करीब पांच साल से एक महिला बूंदी जिले के दबलाना थाना क्षेत्र के रानीपुरा निवासी हीरा गुर्जर (45) एक झोपड़ी में रह रही थी। वह अकेली रहती थी। यह हादसा शाम करीब 6:30 बजे का बताया जा रहा है। सूचना पर देवली से नगर पालिका की दमकल भी मौके पर पहुंची। हादसे में महिला हीरा गुर्जर बुरी तरह झलस गई। यह महिला झोपड़ी के बाहर चाय बनाकर अपना जीवन यापन करती है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d