Deoli News 5 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) तीन दिनों के बाद 6 जनवरी को फिर से मौसम करवट लेने वाला है। दिन के तापमान में कमी सम्भव है, वहीं रातें बेहद सर्द रहने वाली है।
पूर्वानुमान के मुताबिक अगले 6 दिनों तक ये बदलाव जारी रहने वाला है। सोमवार 6 जनवरी को दिन का अधिकतम तापमान 24 डिग्री से हटकर 22 डिग्री व रात का न्यूनतम तापमान 12 डिग्री से घटकर 9 डिग्री रह सकता है। सात जनवरी को अधिकतम तापमान 20 डिग्री व न्यूनतम तापमान 6 डिग्री रहने की संभावना के चलते कड़ाके की सर्दी का अहसास हो सकता है। वहीं 8 जनवरी को अधिकतम 21 डिग्री व रात को 6 डिग्री, 9 जनवरी को अधिकतम 21 व रात का 7 डिग्री, 10 जनवरी को 22 डिग्री व रात का 9 डिग्री व 10 जनवरी को दिन का 22 व रात का 10 डिग्री तापमान रह सकता है। जबकि 7 जनवरी से 9 जनवरी तक तेज सर्दी का अहसास संभव है।



