Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsगौशाला में चारे व दवाइयों के लिए 27 हजार भेंट किए

गौशाला में चारे व दवाइयों के लिए 27 हजार भेंट किए


Deoli News 5 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका अध्यक्ष देवली नेमीचंद जैन एवं उनकी पत्नी पूर्व पालिका अध्यक्ष मंजू जैन के परिवार की ओर से गौशाला में गोवंश की सेवा के लिए 27 हजार रुपए की आर्थिक सहायता भेंट की गई है।

यह आर्थिक सहायता शहर के गणेश रोड स्थित श्रीसांवरिया सेठ गौशाला समिति को दी गई। पालिकाध्यक्ष जैन ने सांवरिया गौशाला समिति के सदस्यों को बुलाकर 27 हजार रुपए सौपे। जिसका उपयोग गोवंश के चारे व दवाइयां के लिए किया जाएगा। दरअसल यह भेंट वंदना बाई पत्नी भंवरलाल जैन (हिंडोली) के निधन के बाद धर्मार्थ दी गई। वंदना बाई पालिकाध्यक्ष जैन की सास है। इस दौरान गौशाला समिति सदस्य राजू ग्वाला, मनीष ग्वाला, ताराचंद, हर्षित ग्वाला, विकास ग्वाला, सिरज साहू, पंकज जैन समेत मौजूद थे। उल्लेखनीय है कि शहर के गणेश रोड पर संचालित श्री सांवरिया सेठ गौशाला समिति एक्सीडेंटल एवं घायल गोवंश के इलाज व सेवा के लिए पिछले काफी समय से मेहनत कर रही है। यह समिति अब तक सैकड़ो गोवंश की जान बचा चुकी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d