Thursday, April 23, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeSocial Newsठाकुरजी व रामजी मंदिर में पौष बड़े का भोग लगाया

ठाकुरजी व रामजी मंदिर में पौष बड़े का भोग लगाया


Deoli News 12 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के ममता सर्कल स्थित ठाकुरजी के मंदिर में रविवार को पौष बड़ा प्रसादी का आयोजन हुआ।

मंदिर पुजारी रूपनारायण भारद्वाज ने बताया कि उक्त कार्यक्रम का आयोजन प्रतिवर्ष ममता सर्कल के व्यापारियों से सहयोग लेकर किया जाता है। इस दौरान ठाकुरजी के भोग लगाकर श्रद्धालुओं प्रसादी का वितरण किया गया। इस मौके पर उमाशंकर खूंटेटा, संजय भारद्वाज, पं मुकेश गौतम, महेश गर्ग, पार्षद लोकेश लक्षकार, सीताराम गर्ग, सजग खंडेलवाल, पंकज शर्मा, कपिश विजय आदि ने प्रसादी वितरण में सहयोग किया। इसी प्रकार शहर के रोडवेज बस स्टैंड परिसर स्थित नीलकंठ महादेव मंदिर के श्रीराम दरबार में पौष बड़े का भोग लगाया गया। पुजारी कमलेश शर्मा ने बताया कि इससे पहले महिलाओं ने राम दरबार मंदिर में भजन कीर्तन किया। वहीं भजनों पर नृत्य कर प्रभु को रिझाया। शाम को प्रसादी का भोग लगाकर श्रद्धालुओं में वितरण किया गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d