Tuesday, April 21, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskपुनर्गठन कर नई पंचायत बनाने की मांग, ज्ञापन सौपा

पुनर्गठन कर नई पंचायत बनाने की मांग, ज्ञापन सौपा


Deoli News 13 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कासीर ग्राम पंचायत का पुनर्गठन कर देवपुरा को नई पंचायत बनाने की मांग को लेकर सोमवार को ग्रामीणों ने देवली तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत को ज्ञापन दिया है।

ज्ञापन में बताया कि पंचायत समिति देवली में वर्तमान में 40 ग्राम पंचायते है। अधिकाश ग्राम पंचायतो का भोगोलिक क्षेत्र व आबादी बहुत अधिक है। जिससे ग्रामीणों को काफी समस्याओ का सामना करना पडता है। देवपुरा व बोरड़ा की आबादी वर्तमान में ढाई हजार से अधिक है और उक्त देवपुरा गांव के समीप पुनर्वास कॉलोनी देवली गांव है, जो ठगरिया कॉलोनी के नाम से उल्लेखित है।

ग्रामीणों को ग्राम पंचायत कासीर जाने के लिए देवली होकर जाना पडता है, जो करीब 20 किमी. से अधिक दूरी है। ज्ञापन में बताया कि उक्त गांव में अधिकतम अनुसूचित जनजाति के व्यक्ति रहते है, जो खेती व मजदूर पेश के लोग है। लिहाजा देवपुरा व बोरडा को ग्राम पंचायत कासीर से अलग कर नई पंचायत के रूप में पुर्नगठित करने की मांग की गई। वहीं ग्राम पंचायत देवली गांव की विस्थापित कॉलोनी देवलीगांव (ठगरिया कॉलोनी) को अलग से देवपुरा में सम्मिलित किया जाए। ज्ञापन सौपने में यादराम मीणा, सुरेंद्र बैरवा, सुरेश मीणा, सोजीलाल, बंसीलाल मीणा, शंकर समेत मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d