Jahazpur News 15 जनवरी (मोहम्मद आजाद नेब) नौ सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले दो दिनों से पटवारियों का कार्य बहिष्कार चल रहा है। इसी बीच पटवार संघ जिलाध्यक्ष ने जहाजपुर एसडीओ पर काम करने का दबाव बनाने का आरोप लगाया है।
पटवार संघ जिलाध्यक्ष सरिका यादव ने जहाजपुर एसडीओ राजकेश मीणा पर आरोप लगाया कि उन्होंने कुछ सदस्यों को रात 10 बजे तक रोककर रखा। जिसमें महिला पटवारी भी शामिल थी। जबकि पटवार संघ का कार्य बहिष्कार चल रहा है बावजूद इसके पटवारियों को देर रात तक रोककर काम करवाया जा रहा था। इसके चलते बुधवार को सभी जिला कार्यकारिणी जहाजपुर में चल रहे धरने में शामिल हुई है। जहाजपुर पटवार संघ अध्यक्ष भंवर सिंह शेखावत ने बताया कि पटवार संघ गिरदावरी एप में संशोधन, बजट 2023-24 घोषणा में 1035 नवीन पटवार मंडलों, भानोता कमेटी में वित्तीय स्वीकृति जारी करने, लम्बित डिपीसी एवं डैफर्ड व लिफाफा बंद प्रकरणों का निस्तारण, 752 नव सृजित भू अभिलेख पदों का निर्धारण, पटवार कार्यलय पर संसाधन एवं फर्नीचर की कमी, नायब तहसीलदार से तहसीलदार पदोन्नति का कोटा बढ़ाएं जाने, तहसीलदार पद पर मंत्रालय संवर्ग के कोटे का पुननिर्धारण किए जाने सहित मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहा है।



