Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationगुरुवार से सामूहिक अवकाश लेकर करेंगे प्रदर्शन

गुरुवार से सामूहिक अवकाश लेकर करेंगे प्रदर्शन

पटवार संघ का तीसरे दिन भी धरना जारी


Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान पटवार संघ के आह्वान पर उपशाखा देवली के पटवारी 9 सूत्रीय मांगों को लेकर पिछले तीन दिनों से धरना प्रदर्शन पर बैठे हैं। वही मांगे पूरी नहीं होने पर गुरुवार से सभी पटवारी सामुहिक अवकाश लेकर धरना प्रदर्शन करेंगे।

इससे पहले बुधवार दोपहर पटवारी ने सभी सरकारी व्हाट्सएप ग्रुप छोड़ दिए हैं। इस दौरान तीसरे दिन बुधवार को भी पटवारी अपने मांगों को लेकर धरने पर बैठे रहे। देवली संघ के पटवारियों ने बताया कि 20 जनवरी को जिला मुख्यालय रैली व धरना प्रदर्शन किया जाएगा। वहीं इसके बाद आगे की रणनीति तय होगी। उल्लेखनीय है कि संघ की गिरदावरी एप में मांगों में अपेक्षित आवश्यक संशोधन, पटवार संघ सर्वेयर नियुक्ति का विरोध, पटवार मण्डल एवं भूअभिलेख निरीक्षक वृत्त की वित्तीय स्वीकृति जारी करने, लंबित डीपीसी, तहसीलदार में पदोन्नति कोटा बढ़ाने, तहसीलदार पद पर मंत्रालयिक संवर्ग के कोटे का पुनर्निर्धारण करवाने आदि मांग है। जिस पर सरकार ने अभी तक ध्यान नहीं दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d