Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) दूनी के श्यावता गांव में पेयजल संकट गहराया हुआ है। बीते 25 दिनों से पेयजल आपूर्ति जल आपूर्ति ठप है। जबकि गांव-गांव में ग्रामीणों को पेयजल आपूर्ति को लेकर पाइप लाइन बिछी हुई है।
कनवाड़ा ग्राम पंचायत के सयावता गांव में गत 25 दिनों से पेयजल आपूर्ति नहीं होने से ग्रामीणों को पेयजल संकट का सामना करना पड़ रहा है। गांव में पेयजल समस्या को लेकर कई बार अधिकारियों को भी सूचना दे दी गई है। इसके बावजूद व्यवस्था में कोई सुधार नहीं हो पा रहा। जल संकट से परेशान ग्रामीणों ने गत वर्ष भी आवा नेनवा मार्ग पर जाम लगाकर विरोध प्रदर्शन किया था। ग्रामीण कालूराम, चेतन कुमार, राकेश, गोपाल, धन्नालाल, सोजीलाल सहित गमीणों ने चेतावनी दी कि समय पर पेयजल आपूर्ति पूर्ति नहीं की गई तो नैनवां मार्ग को जाम किया जाएगा।
दूनी डगरिया मार्ग पर दिखा जंगली जानवर
गत एक सप्ताह से देवड़ावास नुनपुरा व आसपास के खेतों में दिखाई देने वाला जंगली जानवर का मूवमेंट मंगलवार रात को दूनी डगरिया मार्ग पर दिखा। विद्युत वितरण निगम के लाइनमैन कुलदीप चौधरी मंगलवार रात करीब 8 बजे बाइक से दूनी से डगरिया जा रहा था। जिसे सड़क के बीचो-बीच यह जानवर बैठा हआ दिखा। आसपास के खेतों में व मकानों रह रहे लोगों को बुलाया। लेकिन तक यह जानवर खेतों में जा चुका था।
विकास समिति का शपथ ग्रहण समारोह रविवार को
ब्राह्मण समाज सत्यनारायण मंदिर विकास समिति के नवनिर्वाचित अध्यक्ष जगदीश दाधीच ने बताया कि आगामी रविवार को मंदिर परिसर में सत्यनारायण मंदिर विकास समिति ब्रह्मण समाज की नवगठित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित होगा।



