Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) आरआर कॉलेज ऑफ़ वेटरनरी और एनिमल साइंसेज देवली में पोंगल उत्सव का आयोजन हुआ। इसमें कृषि, पशुपालन और वेटरनरी विज्ञान के विद्यार्थियों व शिक्षकों ने भाग लिया।
इस मौके पर कॉलेज निदेशक दिनेश अग्रवाल ने बताया कि इस बार पोंगल उत्सव को केवल एक सांस्कृतिक कार्यक्रम के रूप में नहीं, बल्कि कृषि और पशुपालन के महत्व को समझाने के एक अवसर के रूप में मनाने का निर्णय लिया। इससे छात्रों को व्यावहारिक ज्ञान प्राप्त हुआ और साथ ही वे ग्रामीण जीवन की वास्तविकता से भी जुड़े। उत्सव की शुरुआत कॉलेज परिसर में एक धार्मिक पूजा से हुई। सूर्य देवता की पूजा अर्चना की गई। सभी छात्रों और शिक्षकों ने पारंपरिक रूप से ताजे चावल से बनी पोंगल की कढ़ाई पकाई और सूर्य देवता को अर्पित की। पूजा के दौरान कॉलेज के वेटरनरी विभाग के प्रोफेसर ने पशुपालन और कृषि के महत्व पर संक्षेप में चर्चा की। छात्रों ने पारंपरिक तरीके से पोंगल पकाया, जिसमें ताजे चावल, गुड़, मूंग दाल और घी का उपयोग किया गया।
इस प्रक्रिया ने न केवल संस्कृति को जीवित रखा गया, बल्कि छात्रों को पारंपरिक भोजन बनाने की कला से भी परिचित कराया। यहां खेलकूद प्रतियोगिता भी हुई। स्टूडेंट्स ने पारंपरिक वेशभूषा पहनी।


