Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeEducationशैक्षिक सम्मेलन गुरुवार से, भामाशाह ने एक लाख रुपए भेंट किए

शैक्षिक सम्मेलन गुरुवार से, भामाशाह ने एक लाख रुपए भेंट किए


Deoli News 15 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) राजस्थान शिक्षक संघ राष्ट्रीय का प्रान्तीय शैक्षिक सम्मेलन 17 व 18 जनवरी को साँवरिया सेठ की नगरी मंडफिया चित्तौड़गढ़ में आयोजित होगा।

उपशाखा देवली के अध्यक्ष द्वारका प्रसाद मेघवंशी ने बताया कि दो दिवसीय प्रान्तीय शैक्षिक सम्मेलन में अतिथि के रूप में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के क्षेत्रीय प्रचारक निम्बाराम, विधानसभा अध्यक्ष वासुदेव देवनानी शिक्षा मंत्री, मदन दिलावर सहित संगठन के प्रदेश अध्यक्ष मंत्री सहित अखिल भारतीय राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ के पदाधिकारी उपस्थित रहेंगे। उपसभाध्यक्ष सुगन चन्द कुमावत ने बताया कि उक्त सम्मेलन में शैक्षिक समस्याओं पर विचार विमर्श, शिक्षक विद्यार्थी और अभिभावक के बीच समन्वय के साथ संगठन के उत्कृष्ट विचारों को प्रत्येक विद्यालय तक पहुँचाने के संबंध मे चर्चा की जाएगी। साथ ही राज्य सरकार को शिक्षकों की लंबित समस्याओं के समाधान एवं निराकरण के लिए मसौदा तैयार कर भेजा जाएगा। देवली से कई शिक्षक साँवरिया सेठ 17 जनवरी को रवाना होंगे।

भामाशाह ने गुप्त दान में एक लाख रुपए का सहयोग किया

शहीद ओम प्रकाश परिहार राउमावि गाडोली में एक भामाशाह ने 80 हजार की राशि गुप्त दान के रूप में विद्यालय विकास के लिए भेंट की है। इसी प्रकार राजकीय बालिका उच्च प्राथमिक विद्यालय में भी भामाशाह ने 20 हजार की राशि विद्यालय विकास के लिए दी। विद्यालय की प्रधानाचार्या अनीता लाठी ने बताया कि लोगों के सहयोग से विद्यालय के इन्फ्रास्ट्रक्चर में उन्नति तो हुई है, साथ ही परीक्षा परिणाम शत प्रतिशत रहे हैं। इस वर्ष स्थानीय विद्यालय से वंशिका एवं तमन्ना को राज्य स्तरीय मेरिट में स्थान बनाने पर कालीबाई भील स्कूटी योजना के तहत स्कूटी मिलेगी।

जबकि वंशिका, तमन्ना, रेणुका, रिया, कोमल, ज्योति, पायल, कल्पना एवं राधिका समेत 9 छात्राओं का गार्गी पुरस्कार में चयन हुआ है। इस दौरान प्रधानाचार्य अनीता लाठी, कैलाश चंद्र मीणा, शिवजी लाल मीणा, कन्हैयालाल वर्मा, हेमराज मीणा, नवीन कुमार मीणा, चंद्रकांता मीना, ज्योति अग्रवाल, हंसराज मीणा, सीमा मीना आदि मौजूद थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d