Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के कोटा रोड स्थित अंकुर ईएनटी हॉस्पिटल में पिछले दिनों नाक के मस्से का एंडोस्कोपिक सर्जरी द्वारा सफल इलाज किया गया। ऑपरेशन के बाद रोगी स्वस्थ एवं खुश है।
डॉ. गौरव व्यास ने बताया कि यह रोगी हरिकिशन निवासी गेरोली तहसील देवली है, जो गत 6 महीने से नाक का बंद होने, नाक का बहना, साँस में तकलीफ़, सिरदर्द, अनिंद्रा, भूख और सुगंध का कम होना, नाक से खून बहना और साइनस पर दबाव से परेशान था। नाक से खून बहने के चलते वह 3 दिनों तक अन्य अस्पताल में भर्ती रहा। लेकिन आराम नही मिला। वहीं गत 26 दिसम्बर को यह मरीज अंकुर हॉस्पिटल में आया। सभी जाँच कराने के बाद नाक के साइनस (मेग्जिलरी साइनस) में मस्सा होना पाया। मरीज को एक दिन के लिए हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। उसके बाद एंडोस्कोपिक सर्जरी (बिना कोई चीरा फाड़ी) द्वारा मेग्जिलरी साइनस से सभी मस्सों को एक-एक करके बाहर निकाला गया। मस्सों का आकार 3 गुणा 2 सेमी. था। रोगी को 24 घंटे ऑब्जरवेशन में रखकर डिस्चार्ज किया गया। ऑपरेशन के बाद यह रोगी स्वयं को स्वस्थ महसूस कर रहा है।



