Sunday, April 19, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeAdministrationनगर पालिका देवली का 64.73 करोड का बजट पारित

नगर पालिका देवली का 64.73 करोड का बजट पारित


Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) नगर पालिका मण्डल देवली का वित्तीय वर्ष 2025-26 का बजट सोमवार को बहुमत से पारित हुआ।अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार मीणा ने बताया कि पालिकाध्यक्ष नेमीचन्द जैन की अध्यक्षता में अपरान्ह सवा 3 बजे बजट बैठक आयोजित हुई।

जिसमें वर्ष 2024-25 के संशोधित अनुमान एवं वर्ष 2025-26 के बजट अनुमोदन पर विचार-विमर्श का प्रस्ताव रखा गया। प्रस्तावानुसार वर्ष 2024-25 पूर्व स्वीकृत बजट 6156.95 लाख को संशोधित तथा वित्तीय वर्ष 2025-26 के लिए 6472.53 लाख का बजट बहुमत से पारित किया गया। जिसमें गौवंश को चारे के लिए 20 लाख रुपए का प्रावधान रखा गया। नगर पालिका मण्डल के सभी सदस्यों ने सभी वार्डो में आवश्यकतानुसार विकास कार्य करवाने का प्रस्ताव रखा। पार्षद विनोद पुजारी एवं सत्यनारायण सरसडी ने नगरपालिका की आवासीय योजना विकसित करने का सुझाव दिया।

बैठक में नेमीचन्द जैन अध्यक्ष, सौरभ जिन्दल उपाध्यक्ष, सुरेश कुमार मीणा अधिशाषी अधिकारी, पार्षद भीमराज जैन, लोकेश लक्षकार, दुर्गेश नंदन साहू, संतोष ग्वाला, आशीष खण्डेलवाल सहायक लेखाधिकारी-द्वितीय, सुमित कुमार खोरवाल सहायक अभियन्ता, महमूद अली सहायक प्रशासनिक अधिकारी सहित उपस्थित थे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d