Deoli News 20 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) स्थानीय पुलिस थाने के निवर्तमान थाना अधिकारी राजकुमार नायक सहित 19 पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण हुआ है। इसे लेकर इन पुलिस कर्मचारियों व अधिकारियों को कार्यक्रम के जरिए शुभकामना दी गई।
इस दौरान नवनियुक्त थाना अधिकारी दौलतराम का स्वागत किया। कार्यक्रम में डीएसपी रामसिंह जाट, तहसीलदार वीरेंद्र सिंह शक्तावत, दूनी थाना अधिकारी हेमंत जनागल सहित सीएलजी सदस्य सुरेश अग्रवाल, वरिष्ठ पत्रकार राजेन्द्र बागड़ी, विनोद धर्मानी, कृष्ण गोपाल शर्मा, दुर्गालाल जांगिड़, डॉ. आनंद प्रकाश मीणा व स्टाफ व लोगों ने नायक सहित सभी पुलिसकर्मियों का साफा बंधवाकर व माला पहनाकर अभिनंदन किया।
वहीं नवनियुक्त देवली थाना अधिकारी दौलतराम एवं हनुमान नगर के नवनियुक्त थाना अधिकारी गणेशराम का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया। गौरतलब है कि राजकुमार नायक की देवली में यह चौथी पोस्टिंग थी। वे सब इंस्पेक्टर से इंस्पेक्टर तक काम कर चुके हैं । देवली थाने से 19 कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल का स्थानांतरण हुआ है। वहीं 17 की नई नियुक्ति हुई है।



