Deoli News 22 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) जैन मुनि आचार्य सुंदर सागर का बुधवार को देवली में संघ सहित मंगल प्रवेश हुआ। इससे पहले सुबह गावड़ी से देवली के लिए जैन मुनि का विहार हुआ।
जैन मुनि का राजकीय महाविद्यालय के पास स्थित हॉस्पिटल से जुलूस के रूप में शहर में प्रवेश हुआ। यहां उनका स्वागत एवं पाद प्रक्षालन करने के लिए श्रद्धालुओं में होड़ मच गई। इसके बाद मुनि और उनके संघ को बैंड बाजों के साथ पटेल नगर स्थित पार्श्वनाथ मंदिर, शांतिनाथ मन्दिर विवेकानंद कॉलोनी से महावीर दिगम्बर जैन मन्दिर में लाया गया। यहां जैन मुनि आचार्य सुंदर सागर की धर्मसभा हुई। धर्म सभा में मुनि ने संतों की सेवा करने के लाभ बताया। उन्होंने कहा कि संत हमेशा समाज को सही एवं धर्म का मार्ग बताते है। लोगों को संतों के बताएं मार्ग पर चलना चाहिए। इसी उनका कल्याण होगा। जैन श्रद्धालुओं ने मुनि के दर्शन का लाभ उठाया। वहीं अपरान्ह 3 बजे जहाजपुर के लिए विहार किया। विहार के दौरान जैन श्रद्धालु मुनियों उनके साथ रवाना हुए।



