Deoli News 22 जनवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय देवली में योजना के टविंनिंग्स ऑफ स्कूल कार्यक्रम के अंतर्गत बुधवार को पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय रामगंज बालाजी बूंदी के विद्यार्थियों ने स्थानीय केंद्रीय विद्यालय में शैक्षिक भ्रमण किया।
विद्यार्थियों को सीएमपी कक्ष, संगीत कक्ष, जीव विज्ञान प्रयोगशाला, रसायन विज्ञान प्रयोगशाला, भौतिक विज्ञान प्रयोगशाला, जूनियर कम्प्युटर लैब, व्यावसायिक शिक्षा लैब का अवलोकन किया।स्थानीय विद्यालय के विद्यार्थियों द्वारा सांस्कृतिक और योग कार्यक्रमों का प्रदर्शन किया गया। विद्यार्थियों ने विभिन्न गतिविधियों आईसीटी पद्धतियां और विद्यालय की अन्य योजनाएं जानी। प्रभारी प्राचार्य दीप्ति गुप्ता ने विद्यार्थियों का स्वागत किया और डीआर मीणा ने पावर पॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को विभिन्न पीएम श्री विद्यालय गतिविधियों से अवगत करवाया।
कार्यक्रम में प्रभारी विजय सिंह, म्यूजिक टीचर बाबूलाल, प्राथमिक शिक्षक दीपक कुमार टेलर, सुमन कुमारी, शारीरिक शिक्षक संजय सिंह, कला शिक्षक, साबूलाल मीणा, कार्यानुभव शिक्षिका रचना आदि का योगदान महत्वपूर्ण रहा।
रैली निकाली, लोगों को जागरूक किया
राजकीय महाविद्यालय में राष्ट्रीय सेवा योजना की इकाई प्रथम एवं द्वितीय के संयुक्त तत्वावधान में चल रहे सात दिवसीय विशेष शिविर के छठे दिन की शुरुआत प्राचार्य प्रो. पूरणमल वर्मा के मार्गदर्शन तथा कार्यक्रम अधिकारी निशा मीणा (इकाई प्रथम) एवं निकिता वर्मा (इकाई द्वितीय) के निर्देशन में हुई। स्वयंसेवकों ने श्रमदान करते हुए विज्ञान भवन के बाहरी क्षेत्र में साफ-सफाई की।

स्वयंसेवकों ने साइबर सुरक्षा, नशा मुक्त भारत, सड़क सुरक्षा, महिला सशक्तिकरण, एजेंसी आदि समसामयिक समस्याओं पर जन-जागरूकता प्रसारित करने के उद्देश्य से गोद लिए एरिया में रैली निकाली। रैली के दौरान स्वयंसेवकों ने ‘लेन-देन में रहें अवेयर, पिन, ओटीपी करें ना शेयर’, ‘होगी सबल शिक्षित नारी, बनेगी दुनिया और भी प्यारी’, ‘वृद्धाश्रम नहीं घर दो, मौन नहीं स्वर दो आदि नारों के साथ रैली के दौरान “साइबर सुरक्षा” थीम पर एक नुक्कड़ नाटक का मंचन भी किया।



