Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeDainik Bureau Deskगौशाला में एक लाख रुपए भेंट, विद्यार्थियों ने फील्ड विजिट किया

गौशाला में एक लाख रुपए भेंट, विद्यार्थियों ने फील्ड विजिट किया


Deoli News 20 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) कुंचलवाड़ा कला निवासी दानदाता भरत सिंह शक्तावत ने अपने जन्मदिन पर गौशाला में एक लाख रुपए का सहयोग दिया है।

बीजासण माता गौशाला संचालक परमेश्वर सोयल ने बताया कि गौशाला स्थापना से ही भरत सिंह शक्तावत गौशाला में सहयोग कर रहे हैं। बुधवार को भी भरत सिंह शक्तावत ने अपनी पत्नी पूर्व सरपंच चैतन्य कंवर के साथ पहुंचकर गौशाला में गौसेवा के लिए एक लाख रुपए का सहयोग दिया है।

विद्यार्थियों ने किया फील्ड विजिट व औद्योगिक भ्रमण

पीएम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली के 140 विद्यार्थियों के दल ने बुधवार को पीएम श्री योजना के अन्तर्गत ग्रीन स्कूल गतिविधि में प्राकृतिक स्थलों का भ्रमण किया। प्रधानाचार्य रमेशचंद मीणा ने बताया कि विद्यालय से 60 छात्राओं के दल ने राजकीय हाईटेक नर्सरी देवड़ावास व 80 छात्रोंके दल ने त्रिकुटा माता मंदिर, अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क, अभेड़ा महल व चंबल रिवर फ्रंट का भ्रमण किया। साथ ही व्यावसायिक शिक्षा के अंतर्गत 50 विद्यार्थियों के दल ने बूंदी में स्थित अडाणी औद्योगिक इकाई का भ्रमण किया।

भारतीय मानक ब्यूरो क्लब के प्रभारी व्याख्याता राजेश मीणा ने बताया कि शुक्रवार को भारतीय मानक ब्यूरो के तहत 30 विद्यार्थियों का दल बूंदी स्थित अड़ाणी औद्योगिक इकाई का भ्रमण करेगा।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d