Deoli News 20 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर में गंगा जमुना तहज़ीब के प्रतीक सूफ़ी संत हज़रत गफ्फार अली झाड़ी शाह वली का सालाना उर्स बुधवार से शुरू हुआ।
इस दौरान मजार शरीफ़ पर मगरीब की नमाज़ के बाद झंडे की रस्म के साथ ही विधिवत् दो दिवसीय उर्स की शुरूआत हुई। इस मौके पर दूसरे दिन गुरुवार को ज़ामा मस्जिद में चादर का जूलूस निकाला गया। जुलूस पर कई जगहों पर पुष्प वर्षा की गई। मध्यप्रदेश से आए नूर उस्मान बैंड ने स्वरलहरिया बिखेरी। उन्होंने “क्यों रो रहा है तू यहां आके मुहम्मद के शहर में हर मर्ज की दुआ है मुहम्मद के शहर मै” नात पेश की। मज़ार शरीफ दरगाह पर चादर और गुल पेश किया गया। वहीं रात को मुंबई के कव्वाल जुनेद सुल्तानी द्वारा कव्वाली पेश करेंगे। कुल की रस्म के साथ उर्स का समापन होगा।



