Deoli News 20 फरवरी (दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) शहर के पटेल नगर देवली स्थित शिवालय में चल रही श्रीमद्भागवत कथा में पं कृष्ण बिहारी ने श्रीराम के जीवन चरित्र का वर्णन किया।
इस दौरान श्रीराम विवाह में सभी श्रद्धालु बाराती बन कर आए। आयोजक सन्नी सेठी परिवार ने रामजी की बारात का स्वागत किया व उनकी अगुवानी की। व्यासजी ने केवट प्रसंग, सबरी प्रसंग, हनुमान चरित्र को रामायण की चौपाइयों के साथ कथा प्रसंग सुनाए। उन्होंने कहा कि मनुष्यों को राम के चरित्र का अनुसरण करना चाहिए। गलत लोग सभी के जीवन मे आते है। लेकिन सीख हमेशा सही देकर जाते है। आज के समय में राम का आदर्श जरुरी है। राम के जैसा पुत्र, सीता की जैसी पत्नी, भरत व लक्ष्मण जैसे भाईयों ओर हनुमान जैसी भक्ति को अपना आदर्श मानना चाहिए। मनुष्य को अपने जीवन में श्रीराम के आदर्श स्थापित करना चाहिए।



