Friday, April 24, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeJahazpur Newsसरवरी बने राजस्थान देशवाली चौरासी बोर्ड के उपाध्यक्ष

सरवरी बने राजस्थान देशवाली चौरासी बोर्ड के उपाध्यक्ष


Jahazpur News 20 फरवरी (मोहम्मद आज़ाद नेब) हाजी नज़ीर सरवरी को राजस्थान देशवाली चौरासी बोर्ड का उपाध्यक्ष मनोनीत किया गया है। दरअसल सरवरी लंबे समय से सामाजिक और राजनीतिक क्षेत्र में सक्रिय है। वे वर्तमान में जहाजपुर नगर पालिका में नेता प्रतिपक्ष भी है।

इसी तरह वे सात बार नगर पालिका के पार्षद रह चुके हैं और अंजुमन कमेटी आम मुसलमान के सदर के रूप में भी अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इससे पहले वे जहाजपुर देशवाली समाज के सदर व चिकित्सा विभाग की रिलिफ सोसाइटी के सदस्य रह चुके हैं। लेकिन कांग्रेस नेताओं की नीतियों से आहत होकर उन्होंने कुछ समय पहले आज़ाद समाज पार्टी ज्वाइन की है। जिसका उन्हें विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया था। उनके मनोनयन से समाज में खुशी है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d