Saturday, April 25, 2026
No menu items!
spot_imgspot_imgspot_imgspot_img
HomeBjpदूनी को एसडीएम मुख्यालय बनाने की मांग, सौपा ज्ञापन

दूनी को एसडीएम मुख्यालय बनाने की मांग, सौपा ज्ञापन


Deoli News 23 फरवरी ( दैनिक ब्यूरो नेटवर्क) क्षेत्र के लोगों ने भाजपा शीर्ष नेतृत्व कमेटी के सदस्य व पूर्व मंत्री डॉ. प्रभुलाल सैनी को ज्ञापन सौपकर दूनी में एसडीएम हेडक्वार्टर, पंचायत समिति गठित करने सम्बधी समेत मांगे रखी है।

डॉ. सैनी को मुख्यमंत्री के नाम सौपे ज्ञापन में बताया कि हाल में प्रस्तुत राज्य बजट में देवली-उनियारा विधानसभा क्षेत्र के लिए कोई विशेष घोषणाएं नही की है। जिससे लोगों में निराशा है। ज्ञापन में बताया कि दूनी क्षेत्र यद्यपि तहसील है। लेकिन एसडीएम हेडक्वार्टर नही होने से क्षेत्र के लोगों को प्रशासनिक दिक्कतें हो रही है। साथ दूनी को पंचायत समिति के रूप में क्रमोन्नत करने, दूनी अस्पताल को सीएचसी में क्रमोन्नत करने की भी मांग की। ज्ञापन में ये भी बताया कि हाल में हुए उपचुनाव में बीजेपी को भारी जीत मिली है। लेकिन राज्य बजट में क्षेत्र के लिए कोई घोषणा नही की है। ज्ञापन देने में ओबीसी मोर्चा के जिलाध्यक्ष उदयलाल गुर्जर, पूर्व उपप्रधान सत्यनारायण माहेश्वरी, महेश मंगल, मनोज शर्मा समेत कई लोग शामिल थे। डॉ. सैनी ने उक्त ज्ञापन के सन्दर्भ में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर मांगो को बजट में शामिल करने की मांग की है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

%d